तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपये रहा

तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपये रहा

तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपये रहा
Modified Date: February 4, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: February 4, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ करीब तीन प्रतिशत घटकर 320.60 करोड़ रुपये रह गया। आय में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी के कारण मुनाफे में यह गिरावट आई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 330.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 2,492.83 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2,616.89 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 2,775.99 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,217.51 करोड़ रुपये रहा था।

एनएचपीसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 1.40 रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में