मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल वायदा की कीमत 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,179.80 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले निकेल अनुबंध की कीमत 5.30 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,179.80 रुपये प्रति किलो हो गई। इस अनुबंध में 2,364 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग में वृद्धि के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश