नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग में तेजी आने की वजह से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,301.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में निकेल के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 19.50 रुपये अथवा 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,301.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 2,062 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं मांग में तेजी आने के कारण मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।
भाषा राजेश राजेश
राजेश