मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 16, 2021 / 10:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल वायदा भाव 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,165.80 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 10.10 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,165.80 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,200 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश