मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉस निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,193.60 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13.10 रुपये अथवा 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,193.60 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,965 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने की वजह से मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश