कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिसके बाद वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल वायदा भाव 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,306.50 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 1.50 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,306.50 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,741 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश