सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,281.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में निकेल के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.30 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,281.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,984 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश