मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 11:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसके बाद वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल वायदा भाव 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,246 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव छह रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,246 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,187 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश