मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसके बाद वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,296.10 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 3.50 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,296.10 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,681 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण निकेल वायदा कीमतों में आई तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश