मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल वायदा भाव 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,368.30 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 6.60 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,368.30 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,054 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: यहां यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश