निर्मला सीतारमण रोम में जी-20 के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी

निर्मला सीतारमण रोम में जी-20 के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी

निर्मला सीतारमण रोम में जी-20 के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 28, 2021 11:20 am IST

Nirmala Sitharaman in Meeting of G-20 Finance : नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 अक्टूबर को रोम में जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की एक संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगी, जिसमें अन्य विषयों के अलावा कोविड महामारी की रोकथाम और प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोम में जी-20 के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक यात्रा शुरू की जिसमें कोविड-19 की रोकथाम, उसके खिलाफ तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक रोम में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले होगी।’

जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री इस बात पर चर्चा करेंगे कि महामारी को लेकर प्रतिक्रिया को कैसे तेज रखा जाए तथा स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्रालयों के बीच और समन्वय की व्यवस्था को कैसे बढ़ावा दिया जाए।

जी-20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री इटली की अध्यक्षता में अपनी पहली संयुक्त बैठक के लिए रोम में इकट्ठा होंगे। इटली के अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री डेनियल फ्रेंको और स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

बैठक 30-31 अक्टूबर, 2021 को रोम में होने वाले जी20 लीडर्स समिट (जी-20 शिखर सम्मेलन) की पूर्व संध्या पर होगी।

भाषा प्रणव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में