Assam Jorhat IAF Plane Crash: विमान हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख.. IAF ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश, जानें कितने जवान हुए शहीद
Assam Jorhat IAF Plane Crash Live Video: असम के जोरहाट में IAF AN-32 विमान हादसे में पांच जवान शहीद, राजनाथ सिंह ने शोक जताया, जांच शुरू।
Assam Jorhat IAF Plane Crash Live Video || Image- IAF Twitter File
- जोरहाट AN-32 हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान शहीद।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
- हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित।
नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। (Assam Jorhat IAF Plane Crash Live Video) इस हादसे में वायुसेना के पांच कर्मियों की जान चली गई। घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोरहाट में हुए AN-32 विमान हादसे में पांच वायु योद्धाओं की मृत्यु की खबर से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इन जवानों ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
Deeply anguished by the loss of five Air Warriors in the An-32 accident at Jorhat, Assam.
Sqn Ldr Prashant Singh, Flt Lt Shubham Kumar, Sgt Jitendra Sharma, Agniveervayu Khemaram Kumawat and Agniveervayu Danish Alam made the supreme sacrifice in the line of duty. Their courage… https://t.co/eChXozjT85
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 13, 2026
An Indian Air Force (IAF) AN-32 transport aircraft crashed and caught fire at the Air Force Station in Assam’s Jorhat on Saturday morning.
According to initial reports, the AN-32 aircraft went down within the Air Force Station premises while landing, triggering a fire after the… pic.twitter.com/Iw7TOKPc4m
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 13, 2026
हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान
भारतीय वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन हो गया। (Assam Jorhat IAF Plane Crash Live Video) वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सभी जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह परिवारों के साथ खड़ी है।
IAF ने दिए हादसे की जांच के आदेश
वायुसेना के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
AN-32 भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण दो इंजन वाला परिवहन विमान है। इसका उपयोग सैनिकों, उपकरणों और आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान विशेष रूप से दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचालन के लिए जाना जाता है। (Assam Jorhat IAF Plane Crash Live Video) इस बीच, रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके AN-32 और IL-76 परिवहन विमानों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) कार्यक्रम पर विचार किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook


