निसान की मई के दौरान घरेलू बाजार में बिक्री 118 प्रतिशत बढ़ी
निसान की मई के दौरान घरेलू बाजार में बिक्री 118 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) वाहन विनिर्माता निसान मोटर इंडिया ने मई के दौरान घरेलू बाजार में 2,948 वाहनों की बिक्री की जो सालाना आधार पर 118 प्रतिशत अधिक है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कंपनी की घरेलू बिक्री बढ़ी है।
कंपनी ने मंगलवार को बिक्री के मासिक आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई, 2026 में उसने 5,023 इकाइयों का निर्यात भी किया। इस तरह महीने में कुल थोक बिक्री 7,971 इकाई दर्ज की गई।
कंपनी ने बयान में कहा कि उसका कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल ‘मैग्नाइट’ घरेलू बाजार में उसकी बिक्री का प्रमुख आधार बना हुआ है। इसके अलावा नए मॉडल ‘ग्रेवाइट’ को भी बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में वृद्धि ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है। कंपनी के नए मॉडल और मौजूदा उत्पादों की मांग से बिक्री को समर्थन मिल रहा है।’’
कंपनी जल्द ही अपने नए मॉडल ‘टेक्टॉन’ को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी कर रही है।
बयान के मुताबिक, कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने, नेटवर्क विस्तार और ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


