Free Property Registry in MP: प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात, अब मुफ्त में होगी मकान और जमीन की रजिस्ट्री, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा
Free Property Registry in MP: प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात, अब मुफ्त में होगी मकान और जमीन की रजिस्ट्री, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा
Free Property Registry in MP | Photo Credit: AI
- मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म
- लाखों परिवारों का नि:शुल्क होगा जमीन और मकान की रजिस्ट्री
- पहली से आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त ड्रेस
भोपाल: Free Property Registry in MP मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक (Mohan Cabinet Baithak) खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी। कैबिनेट मीटिंग में हुए निर्णयों की जानकारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
स्वामित्व योजना को कैबिनेट की मंजूरी (Madhya Pradesh Free Registry Scheme)
Free Registration for Property कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ऐसे लोगों को उनकी जमीन और मकान का वैध मालिकाना हक देने जा रही है, जो वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं लेकिन उनके पास अब तक रजिस्ट्री नहीं है। फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि सरकार निःशुल्क रजिस्ट्री कर जमीन और मकान का असली मालिकाना हक सौंपेगी। उन्होंने बताया कि 48 लाख 29 हजार संपतिया रिकार्ड में आई हैं। मप्र के लाखों परिवारों को सीधा फायदा- जो सालों से अपने घरों में रह रहे हैं लेकिन उनके पास रजिस्ट्री नहीं हैं। निशुल्क रजिस्ट्री होने से गरीबों को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस से बड़ी राहत मिलेगी। 3800 करोड़ रुपये का भार राजस्व विभाग पर आएगा।
पहली कक्षा से आंठवी तक बच्चों को मिलेगा ड्रेस
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली कक्षा से आंठवी तक के बच्चों के लिए ड्रेस सिलावकर मुहैया कराई जाएगी, प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी,गारमेंट इंडस्ट्रीज को इसके टेंडर दिए जाएंगे।
मिल्क कैपिटल बनाने कि दिशा में तेजी
- उड़द और मंगू के उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरु हो गया हैं।
- एमपी को मिल्क कैपिटल बनाने कि दिशा में तेजी से काम किया जा रहा हैं।
- जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दो लाख से ज्यादा जल संरचनाओं पर काम हुआ हैं।
- गौ रस मोबाईल एप्प लांच किया गया हैं।
- जिसके जरिये पशु पालकों को मौसम वार पशुओं को दिए जाने वाले भोजन की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
- पीएम सूर्य घर योजना के जरिये 40 लाख घरों तक सोलर रुफ टाप लगाएं गएं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rafale Manufacturing in India: पहली बार फ़्रांस से बाहर होगी ‘राफेल’ फाइटर विमानों की मैनुफेक्चरिंग.. मोदी सरकार ने इतने विमानों के लिए लिखा पत्र, जानें फिलहाल कितने जेट है देश के पास
- Vande Bharat: 27 का शंखनाद, योगी का सुदर्शन ‘आघात’! यूपी में शुरू हुई जुबानी जंग, क्या उत्तर प्रदेश में ऑन हुआ चुनावी मोड?
- CM Sai Sukma Visit: सुकमा में सीएम साय की हाई लेवल मीटिंग, इन तीन जिलों के अफसर हुए शामिल, कहा- हर पात्र परिवार तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Facebook


