भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में डिजिटल व्यापार पर कोई अध्याय नहीं: अधिकारी

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में डिजिटल व्यापार पर कोई अध्याय नहीं: अधिकारी

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में डिजिटल व्यापार पर कोई अध्याय नहीं: अधिकारी
Modified Date: February 16, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: February 16, 2026 7:25 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते में डिजिटल व्यापार से संबंधित अध्याय शामिल करने के लिए बातचीत नहीं की है और इसे द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

दोनों देशों ने सात फरवरी को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा करते हुए संयुक्त बयान जारी किया था।

बयान के अनुसार, अमेरिका और भारत ने डिजिटल व्यापार में भेदभावपूर्ण चीजों और अन्य बाधाओं को दूर करने और बीटीए के तहत मजबूत, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी डिजिटल व्यापार नियमों को प्राप्त करने को लेकर एक स्पष्ट मार्ग निर्धारित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पहले चरण में डिजिटल व्यापार पर बिल्कुल भी चर्चा नहीं की है। इस अध्याय पर केवल द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत ही बातचीत की जाएगी।’’

भारत ने पिछले साल से विदेशी ई-कॉमर्स आपूर्ति पर दो प्रतिशत डिजिटल कर वापस ले लिया था।

अमेरिकी कंपनियां भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल व्यापार क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में