Vande Bharat: पीथमपुर में धमाकों से मची अफरा-तफरी, लोगों ने महसूस किए भूकंप जैसे झटके, आखिर फिर क्यों विवादों में आई रामकी एनवायरो कंपनी?

Pithampur Blast News: धार के पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सिलसिलेवार तीन धमाकों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

Vande Bharat: पीथमपुर में धमाकों से मची अफरा-तफरी, लोगों ने महसूस किए भूकंप जैसे झटके, आखिर फिर क्यों विवादों में आई रामकी एनवायरो कंपनी?

Pithampur Blast News/ Image Credit: IBC24 File

Modified Date: April 15, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: April 15, 2026 12:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • धार के पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सिलसिलेवार तीन धमाकों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।
  • तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए।
  • दहशत ऐसी कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग खड़े हुए।

Pithampur Blast News: नई दिल्ली: धार के पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सिलसिलेवार तीन धमाकों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि ..पास के तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। दहशत ऐसी कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की मानें तो धमाकों के दबाव से घरों के स्टैंड पर रखे टेलीविजन और रसोई के बर्तन तक नीचे गिर गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई। (Pithampur Blast News) गनीमत रही कि, जिस वक्त ये धमाके हुए, उस वक्त कोई भी श्रमिक इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Pithampur Blast News: लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि रामकी एनवायरो कंपनी का विवादों से पुराना नाता है। पिछले साल भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे को जलाने के मामले में भी ये कंपनी विवादों में रही थी। अब इन धमाकों ने सुरक्षा प्रबंधन पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है। (Pithampur Blast News) फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर धमाके किस वजह से हुए.. क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या फिर सुरक्षा नियमों की अनदेखी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.