शह मात The Big Debate: ‘टेंपल मैनेजमेंट’ पर एतराज, विपक्ष क्यों नाराज? मुस्लिमों ने की मस्जिद में कोर्स की मांग, क्या अब हिंदू-मुस्लिम एंगल से देखा जाएगा MBA कोर्स?
MP Politics News: उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टेंपल मैनेजमेंट में एमबीए का कोर्स कराया जाएगा।
MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
- मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक नई पहल की है।
- उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टेंपल मैनेजमेंट में एमबीए का कोर्स कराया जाएगा।
- जुलाई से शुरू होने वाला 30 सीटों वाला पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स 2 साल का रहेगा।
MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक नई पहल की है। बाबा महाकाल की नगर उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टेंपल मैनेजमेंट में एमबीए का कोर्स कराया जाएगा। जुलाई से शुरू होने वाला 30 सीटों वाला पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स 2 साल का रहेगा। विक्रमादित्य विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि- अब तक मंदिरों का प्रबंधन पारंपरिक तरीकों से होता रहा लेकिन अब वैज्ञानिक और पेशेवर दृष्टिकोण से मैनेजमेंट सिखाया जाएगा।
सरकार का दावा है कि टेंपल मैनेजमेंट कोर्स के जरिये मंदिर संचालन, और श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या के साथ क्राउड मैनेजमेंट और बेहतर होगा, यहां से पढ़े छात्र मंदिरों का बेहतर संचालन और प्रबंधन कर सकेंगे। (MP Politics News) तो कांग्रेस ने सरकार की इस पहल पर सवाल खडे़ कर दिए। आरोप लगाए कि – सरकार, रोजगारोन्मुखी कोर्सेस की बजाय RSS के एजेंडे पर चल रही है।
जाहिर है सरकार के मंदिर प्रबंधन में कोर्स लाने के अपने तर्क हैं। विपक्ष के आरोपों वाले अपने दावे हैं, लेकिन सवाल ये कि- अचानक टेंपल मैनेजमेंट कोर्स लॉन्च करने के पीछे की असल मंशा क्या है? सवाल ये भी कि क्या टेंपल मैनेजमेंट कोर्स के जरिए बेरोजगारी दूर हो पाएगी? (MP Politics News) सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या एमबीए कोर्स में भी अब हिंदू-मुस्लिम का एंगल ढूंढ़ा जाएगा?
इन्हे भी पढ़ें:-
- West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में कोई माई का लाल नहीं बना सकता बाबरी मस्जिद, मतदान से पहले गृह मंत्री शाह ने भरी हुंकार
- US-Iran Peace Talks: इस दिन एक बार फिर हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत
- CM Pushkar Singh Dhami News: प्रधानमंत्री का हर दौरा लाता है नई ऊर्जा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रदेश की विकास यात्रा को मिल रही गति

Facebook


