Vedanta Power Plant Sakti News: वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, छत्तीसगढ़ सरकार भी देगी इतने रुपए
Vedanta Power Plant Sakti News: सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
Vedanta Power Plant Sakti News/ image source: wikipedia
- सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया।
- इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है।
- पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Vedanta Power Plant Sakti News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को सक्ती, रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 33 मजदूर घायल हुए थे, जिनमे से 12 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोगों का इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों ने प्रशासन और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही तथा घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव धरने पर बैठ गए हैं। इधर सरकार की ओर मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्लांट प्रबंधन की भी प्रतिक्रिया आई है। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि यूनिट का संचालन NGSL ठेका कंपनी कर रही थी। प्रबंधन ने जांच समिति गठित की है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
वहीं इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। (Vedanta Power Plant Sakti News) ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।
The mishap at a power plant in Sakti district, Chhattisgarh, is tragic. I extend my condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. The local administration is assisting those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
— PMO India (@PMOIndia) April 14, 2026
सीएम साय ने दिए जांच के निर्देश
Vedanta Power Plant Sakti News: सीएम विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। (Vedanta Power Plant Sakti News) उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं इस मामले में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस हादसे के दोषियों के खिलाफ श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं मंत्री देवांगन ने घायलों और मृतकों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को ₹50 हजार की…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 14, 2026
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा अपडेट- मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12
Vedanta Power Plant Accident News | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | #VedantaPowerPlant | @CG_Police https://t.co/Et1lQpiDPB— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vedanta Power Plant Boiler Blast News: वेदांता प्लांट में हुए हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, कलेक्टर ने दिए आदेश, एसपी ने कहा नियंत्रण में है हालात
- Vedanta Power Plant Blast Update: वेदांता पॉवर प्लांट हादसे पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, धरने पर बैठे विधायक यादव, प्रबंधन ने कही ये बड़ी बात
- नीतीश के गुल्लक से निकला गुल्लू सीएम! सम्राट चौधरी के बिहार सीएम बनने की क्या है इनसाइड स्टोरी?

Facebook


