प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं

प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं

प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
Modified Date: March 15, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: March 15, 2026 3:46 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची हैं। यह कंपनी की कुल बिक्री बुकिंग का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, डीएलएफ लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कुल बिक्री बुकिंग 16,176 करोड़ रुपये रही। इनमें से विभिन्न परियोजनाओं के तहत प्रवासी भारतीयों को 5,247 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची गईं।

इस तरह कुल बिक्री में प्रवासी भारतीयों की हिस्सेदारी बढ़कर 32.5 प्रतिशत हो गई है।

कुल अग्रिम बिक्री में प्रवासी भारतीयों की बढ़ती हिस्सेदारी पर टिप्पणी करते हुए डीएलएफ होम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कारोबार अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रवासी भारतीय खरीदारों का योगदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। पहले यह लगभग पांच प्रतिशत था, जो इस वर्ष अब तक बढ़कर करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि कुल बिक्री में प्रवासी भारतीयों की बढ़ती हिस्सेदारी के पीछे कंपनी की मजबूत पहचान, उच्च सेवा मानक और संपत्तियों के मूल्य में स्थिर वृद्धि जैसे कारण हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रवासी भारतीयों ने कंपनी की लगभग 3,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी थीं, जो कुल 21,223 करोड़ रुपये की बिक्री का 16 प्रतिशत हिस्सा था।

भाषा अजय

अजय


लेखक के बारे में