एनएसई ने निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं के प्रति आगाह किया
एनएसई ने निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं के प्रति आगाह किया
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों से कहा है कि वे शेयर बाजार में निवेश से सुनिश्चित प्रतिफल का दावा करने वाली किसी भी योजना में अपना पैसा न लगाएं।
एनएसई ने बुधवार को बयान में कहा कि एक्सचेंज ने पाया कि दो इकाइयां – पृथ्वी कंसल्टेंसी सर्विसेज और केबीके एडवाइजरी – ऐसी योजनाओं की पेशकश कर रही थीं और शेयर बाजार के निवेश पर सुनिश्चित लाभ की गारंटी का आश्वासन दे रही थीं।
निवेशकों को आगाह करते हुए एनएसई ने उन्हें ऐसी किसी भी योजना या उत्पाद की सदस्यता नहीं लेने के लिए कहा, जो शेयर बाजार में सांकेतिक / सुनिश्चित / गारंटीशुदा लाभ की पेशकश करती है, क्योंकि यह कानून द्वारा निषिद्ध है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


