Jammu Kashmir Cloudburst: इस राज्य में बादल फटने से भारी तबाही, घरों और होटलों में घुसा सैलाब, सामने आया खौफनाक वीडियो

Jammu Kashmir Cloudburst: इस राज्य में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबीं गाड़ियां...घरों और होटलों में घुसा सैलाब, सामने आया वीडियो

Jammu Kashmir Cloudburst: इस राज्य में बादल फटने से भारी तबाही, घरों और होटलों में घुसा सैलाब, सामने आया खौफनाक वीडियो

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबीं गाड़ियां...घरों और होटलों में घुसा सैलाब, सामने आया वीडियो /Photo Creadit: X

Modified Date: July 12, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: July 12, 2026 10:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • पहलगाम के अवूरा और देहवाथु क्षेत्र में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई
  • कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए और पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
  • मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

Jammu Kashmir Cloudburst: देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। अचानक बाढ़ आने के बाद घर कई होटल और मकान जलमग्न हो गए। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी होटलों और घरों तक में घुस गया। खेतों में पानी घुसने से किसानों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। इससे पहले डोडा में भी बादल फटा था, जिससे काफी तबाही मची थी। मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर के कई ह‍िस्‍सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अवूरा और देहवाथु में बादल से भारी तबाही

Jammu Kashmir Cloudburst  अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग (Anantnag News) जिले के पहलगाम में अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में शनिवार को अचानक तेज बारिश हुई, जो संभवतः स्थानीय स्तर पर बादल फटने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बादल फटने के कारण अवूरा में एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और उफनते हुए पानी के कारण कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए, जिसके बाद पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई मकान भी प्रभावित हुए हैं।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

Jammu Kashmir Cloudburst अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों और जलधाराओं के किनारे पर नहीं जाने की अपील की है।

 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा शामिल हैं।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.