IPL Cricketer Shashank Singh Controversy: ‘हमसे गलती हुई…’ रसोइया से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा खुलासा, 13 दिन के भीतर खुद बताई सच्चाई

IPL Cricketer Shashank Singh Controversy: 'हमसे गलती हुई...' रसोइया से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा खुलासा

IPL Cricketer Shashank Singh Controversy: ‘हमसे गलती हुई…’ रसोइया से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा खुलासा, 13 दिन के भीतर खुद बताई सच्चाई

IPL Cricketer Shashank Singh Controversy: 'हमसे गलती हुई...' रसोइया से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा खुलासा, 13 दिन के भीतर खुद बताई सच्चाई /Photo Creadit: X

Modified Date: July 12, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: July 12, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शशांक सिंह ने कुक द्वारा लगाए गए मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को खारिज किया
  • शशांक का दावा है कि कुक ने केस वापस लेने के लिए 5 से 7 लाख रुपये की मांग की हैं
  • दूसरी ओर, कुक की शिकायत पर पुलिस ने शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। IPL Cricketer Shashank Singh Controversy: भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह ने कुछ दिन पहले हुए अपने घर के कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। शशांक ने कहा कि सर्वेंट रीवा का रहने वाला हैं, और उनके खिलाफ पहले से ही 8-10 आपराधिक मामले थाने में दर्ज है।

शशांक के मुताबिक, लड़के ने केस वापस लेने के लिए कॉल के जरिए उनसे 5 से 7 लाख रुपये की डिमांड की है। पुलिस ने बिना पूछताछ के ही FIR दर कर ली और हमें कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। शशांक ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखना हमारी गलती थी। हर बार वेरिफिकेशन कराते हैं, इस बार चूक हुई है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वेरिफिकेशन होम सर्वेंट न रखें।

कुक ने लगाया था मारपीट का आरोप

IPL Cricketer Shashank Singh Controversy गौरतलब है कि विपेन्द्र सिंह शशांक सिंह के घर में खाना बनाने का काम करता था। विपेन्द्र का आरोप है कि रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विपेन्द्र सिंह की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह, क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गाली-गलौज मारपीट धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच जारी

IPL Cricketer Shashank Singh Controversy पुलिस के अनुसार, फरियादी विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IPL 2024 में चर्चा में रहे शशांक सिंह

शशांक सिंह IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। उनके पिता शैलेष सिंह MP पुलिस में बड़े पदों पर रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर शशांक सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.