एनएसई का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये

Ads

एनएसई का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 10:26 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सात प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये हो गया।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहे एनएसई ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,924 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

एनएसई ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 5,252 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,798 करोड़ रुपये थी।

लेनदेन शुल्क से होने वाली एनएसई की आय बढ़कर 3,623 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,154 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, डेटा कनेक्टिविटी शुल्क से 258 करोड़ रुपये, परिचालन निवेश आय से 234 करोड़ रुपये और डेटा फीड तथा टर्मिनल सेवाओं से 150 करोड़ रुपये की आय हुई।

भाषा

यासिर अजय

अजय