एनएसई का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये
एनएसई का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये हो गया।
एनएसई ने एक बयान में कहा कि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 2,987 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


