एनटीपीसी ने तलाईपल्ली खदानों से रैक के जरिये कोयले की आपूर्ति शुरू की

Ads

एनटीपीसी ने तलाईपल्ली खदानों से रैक के जरिये कोयले की आपूर्ति शुरू की

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 10:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने छत्तीसगढ़ में लारा अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना को तलाईपल्ली खदानों से रैक के जरिये कोयले की आपूर्ति शुरू कर दी है।

तलाईपल्ली खदानों से लारा बिजली परियोजना तक की दूरी लगभग 65 किलोमीटर है।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपने तलाईपल्ली कोयला खदानों से लारा अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना को पहला कोयला रैक भेजा।

बयान में कहा गया, ‘‘रैक लोडिंग शुरू होने से तलाईपल्ली खदान के लिये 1,600 मेगावॉट क्षमता की लारा परियोजना के लिये सुचारू और पर्यावरण अनुकूल तरीके से कोयला भेजने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।’’

भाषा

रमण जतिन

जतिन