LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026: NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे प्रदर्शन

Ads

Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026: NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में करेंगे प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 08:46 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 25 July 2026 देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में अभी भी छात्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस आज पूर देशभवर में कैंडलमार्च निकाले का ऐलान (Congress Candle March) कर दिया है।

छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस आज शनिवार 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालेगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटी को इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च में सभी से शामिल होने की अपील की है