एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एआई शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एआई शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) दिग्गज चिप विनिर्माता एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेने के लिए प्रस्तावित अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण जेन्सन हुआंग इस समय भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं।’
हालांकि कंपनी ने कहा कि हुआंग की अनुपस्थिति में कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस शिखर सम्मेलन में शामिल होगा।
बयान के अनुसार, जय पुरी के नेतृत्व में एनवीडिया का प्रतिनिधिमंडल भारत के एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों के साथ संवाद करेगा।
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है।
एनवीडिया अपने तेज प्रोसेसिंग वाले जीपीयू सर्वर के कारण वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) पारिस्थितिकी में दबदबा रखने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।
भाषा
सुमित प्रेम
प्रेम

Facebook


