ओडिशा सरकार ने 3,793 करोड़ रुपये के 24 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

ओडिशा सरकार ने 3,793 करोड़ रुपये के 24 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

ओडिशा सरकार ने 3,793 करोड़ रुपये के 24 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी
Modified Date: June 6, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: June 6, 2026 9:21 pm IST

भुवनेश्वर, छह जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने शनिवार को 3,793 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनसे 19,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजित हो सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा के मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की बैठक में ये प्रस्ताव मंजूर किए गए।

एसएलएसडब्ल्यूसीए ने इस बैठक में 24 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी, जो इस्पात एवं धातु डाउनस्ट्रीम, नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ईवी घटक, वस्त्र एवं परिधान, पर्यटन एवं आतिथ्य, अवसंरचना एवं लॉजिस्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में