विदेशी बाजारों में सुधार के रुख से तेल-तिलहन कीमतें मजबूत

विदेशी बाजारों में सुधार के रुख से तेल-तिलहन कीमतें मजबूत

विदेशी बाजारों में सुधार के रुख से तेल-तिलहन कीमतें मजबूत
Modified Date: September 14, 2023 / 08:05 pm IST
Published Date: September 14, 2023 8:05 pm IST

नयी दिल्ली,14 सितंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच देश के थोक बाजार में बृहस्पतिवार को ज्यादातर खाद्य तेल-तिलहनों के दाम में सुधार दर्ज हुआ, जबकि सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात पांच प्रतिशत मजबूती थी और फिलहाल यहां मामूली घट-बढ़ है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख है।

सूत्रों ने कहा कि खाद्य तेलों के थोक दाम काफी सस्ते हुए हैं लेकिन अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अधिक निर्धारित होने की वजह से खुदरा में ग्राहकों को ये तेल सस्ते में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार एक विशेष पोर्टल बनाकर तेल कंपनियों को एमआरपी का खुलासा करना अनिवार्य नहीं करेगी उपभोक्ताओं को इस सस्ते और अधिक आयात का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,525-5,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,390-7,440 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,880 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,615-2,900 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,730 -1,825 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,730 -1,840 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में