Chhattisgarh DA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा‌ महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने अपने पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए 1 अगस्त 2026 से संशोधित महंगाई राहत लागू कर दी है। सातवें वेतनमान के तहत डीआर 58 प्रतिशत और छठे वेतनमान के तहत 257 प्रतिशत हो गया है।

Chhattisgarh DA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा‌ महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी

Chhattisgarh DA Hike, IGKV Raipur, Pensioners, Dearness Relief, Chhattisgarh News || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 7, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: August 7, 2026 11:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी।
  • सातवें वेतनमान पर 58% डीआर।
  • 1 अगस्त 2026 से लागू।

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अपने पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की बढ़ी हुई दरों के भुगतान को मंजूरी दे दी है। (Chhattisgarh DRA Hike 2026) इस संबंध में लेखा नियंत्रक कार्यालय ने कुलपति की स्वीकृति के बाद आदेश जारी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को 1 अगस्त 2026 से संशोधित महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि सातवें वेतनमान के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को मूल पेंशन/परिवार पेंशन पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत दी जाएगी, जिससे कुल महंगाई राहत 58 प्रतिशत हो जाएगी।

महंगाई राहत का भुगतान 1 अगस्त 2026 से देय

वहीं, छठे वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पेंशनरों को मूल पेंशन/परिवार पेंशन पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत प्रदान की जाएगी। इसके बाद उनकी कुल महंगाई राहत 257 प्रतिशत हो जाएगी। (Chhattisgarh DRA Hike 2026) आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई महंगाई राहत का भुगतान 1 अगस्त 2026 से देय होगा। हालांकि, एरियर (बकाया राशि) के भुगतान के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown