Chhattisgarh Fiber Gas Cylinder: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से फाइवर गैस सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूशन होगा शुरू.. 10 किलो की कीमत होगी इतनी, मात्र इतने घंटे में डिलीवरी भी
छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर शुरू होने जा रहा है। रायपुर में 15 अगस्त से वितरण शुरू होगा और करीब चार घंटे में होम डिलीवरी का दावा है।
Chhattisgarh Fiber Gas Cylinder || Global Sources file
- 15 अगस्त से रायपुर में शुरुआत।
- 10 किलो सिलेंडर की कीमत 715-730 रुपये।
- करीब 4 घंटे में होम डिलीवरी।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। (Chhattisgarh Fiber Gas Cylinder) राजधानी रायपुर में 15 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
10 किलो के सिलेंडर की रिफिल कीमत कितनी?
इस सिलेंडर की बुकिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन की जा सकेगी और करीब 4 घंटे में घर तक डिलीवरी का दावा किया जा रहा है। 10 किलो के सिलेंडर की रिफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपये तक होगी।
नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब 3,000 रुपये और रेगुलेटर के लिए 250 रुपये देने होंगे। कनेक्शन बंद कराने पर सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ये होगी सिलेंडर की खासियत
कंपोजिट सिलेंडर की खासियत यह है कि इसकी पारदर्शी बॉडी होगी, जिससे बाहर से ही पता चल सकेगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। (Chhattisgarh Fiber Gas Cylinder) पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में यह हल्का और जंग-रोधी होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Facebook


