ऑयल इंडिया 2040 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

ऑयल इंडिया 2040 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

ऑयल इंडिया 2040 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Modified Date: September 14, 2023 / 06:04 pm IST
Published Date: September 14, 2023 6:04 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन रंजीत रथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे कंपनी को 2040 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

ओआईएल की शुद्ध शून्य योजना में नवीकरणीय बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित करना, हरित हाइड्रोजन संयंत्रों का निर्माण और बायोगैस तथा एथनॉल संयंत्रों का निर्माण शामिल है।

रथ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी ने परिवहन के साथ-साथ उद्योगों में प्रदूषण फैलाने वाले तरल ईंधन को बदलने में मदद करने के वास्ते अरुणाचल प्रदेश से लेकर असम के खेतों तक प्राकृतिक गैस लाने के लिए 80 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाने की योजना भी बनाई है।

रथ ने कहा, ‘‘ हम शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को 2038 तक हासिल करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में