पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सभी तेल-तिलहनों के दाम में मजबूती जारी रही। इस कारण सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम मजबूती के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने कहा कि पश्चिम एशिया में ईरान तथा इजराइल एवं अमेरिका का टकराव बढ़ने के कारण आपूर्ति संकट की आशंका से तेल-तिलहन कीमतों में तेजी जारी है।
मलेशिया एक्चेंज में दोपहर 3.30 बजे सुधार चल रहा था जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात भी मजबूती थी और फिलहाल यहां सुधार जारी है।
सूत्रों ने कहा कि युद्ध की स्थिति और बिगड़ने के बीच बाजार में विशेषकर आयातित तेलों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जोर पकड़ रही है। इस आशंका की वजह से बाजार में तेजी को बल मिल रहा है। स्थिति लगातार ऐसी ही रही तो आगे दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ तेल संगठनों के पदाधिकारी सरसों के स्टॉक के बारे में व्यक्तिगत स्तर पर अपनी राय सार्वजनिक कर रहे हैं लेकिन उनके ऐसा करने से बाजार की धारणा प्रभावित होती है। इसलिए उन्हें संयम बरतते हुए बाजार को प्रभावित करने वाले बयानों से बचने की कोशिश करनी चाहिये।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,525-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,075-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,715-3,015 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,300-2,400 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,300-2,445 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,380 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,050-5,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


