ओला इलेक्ट्रिक ने ‘ओला इनसाइडर्स’ पहल की शुरुआत की, ग्राहकों को मिलेगा 50,000 रुपये तक का लाभ

ओला इलेक्ट्रिक ने ‘ओला इनसाइडर्स’ पहल की शुरुआत की, ग्राहकों को मिलेगा 50,000 रुपये तक का लाभ

ओला इलेक्ट्रिक ने ‘ओला इनसाइडर्स’ पहल की शुरुआत की, ग्राहकों को मिलेगा 50,000 रुपये तक का लाभ
Modified Date: March 1, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: March 1, 2026 5:04 pm IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) ई-स्कूटर विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने रविवार को अपने देश भर के 10 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम ‘ओला इनसाइडर्स’ शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल के तहत समुदाय के सदस्यों को वाहन के नए मॉडल लेने (अपग्रेड), अतिरिक्त वाहन की खरीद और रेफरल (अन्य लोगों को जोड़ने) पर विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूदा ग्राहक अपने पुराने स्कूटर को ‘अपग्रेड’ कर सकते हैं, जिसके तहत उन्हें नवीनतम ‘जेन 3 एस1’ पोर्टफोलियो और ‘रोडस्टर’ मोटरसाइकिल (4680 भारत सेल संस्करणों सहित) की खरीद पर 50,000 रुपये तक के लाभ दिए जाएंगे।

इसके अलावा ओला के मौजूदा ग्राहक उसी पंजीकृत नाम से दूसरा ओला वाहन खरीदने पर 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, ग्राहक ‘रेफरल’ के माध्यम से सफल डिलिवरी होने पर 5,000 रुपये तक के ‘ओला क्रेडिट’ भी अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, नया वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को भी 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘10 लाख से अधिक चालकों के साथ हमारा समुदाय हमारी यात्रा का आधार बना हुआ है। ‘ओला इनसाइडर्स’ के माध्यम से हम एक व्यवस्थित स्वामित्व कार्यक्रम पेश कर रहे हैं, जो न केवल वाहनों के अद्यतन को सुगम बनाता है, बल्कि देश में इलेक्ट्रिक परिवहन के विस्तार में भी सहायक होगा।’’

ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में ‘जेन 3 एस1’ स्कूटर और ‘रोडस्टर एक्स’ मोटरसाइकिल की विस्तृत श्रृंखला की बिक्री करती है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में