ओला इलेक्ट्रिक का नया एलएफपी सेल उत्पादन के लिए तैयार

ओला इलेक्ट्रिक का नया एलएफपी सेल उत्पादन के लिए तैयार

ओला इलेक्ट्रिक का नया एलएफपी सेल उत्पादन के लिए तैयार
Modified Date: April 7, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: April 7, 2026 6:24 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को स्थानीय स्तर पर विकसित लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) सेल को उत्पादन के लिए तैयार करने की घोषणा की।

कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए कहा कि इस सेल को अगली तिमाही से कंपनी के उत्पादों में शामिल किया जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि ‘46100’ फॉर्मेट का यह एलएफपी सेल मौजूदा 4680 भारत सेल से बड़ा है और लागत एवं उपयोग के लिहाज से अधिक कुशल है।

कंपनी के मुताबिक, एलएफपी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से वाहनों की लागत कम होगी और इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब उसकी गीगाफैक्ट्री का विस्तार जारी है और 4680 भारत सेल से संचालित हजारों वाहन पहले ही भारतीय सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के विशाल कारखाने (गीगाफैक्ट्री) की वर्तमान क्षमता 2.5 गीगावाट-घंटा है, जिसे बढ़ाकर छह गीगावाट-घंटा किया जा रहा है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में