Petrol Diesel Price 07 April 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन, रसोई गैस के दाम में 400 रुपए से ज्यादा की हो सकती है वृद्धि, जानिए फिलहाल क्या है रेट
Petrol Diesel Price 07 April 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन, रसोई गैस के दाम में 400 रुपए से ज्यादा की हो सकती है वृद्धि, जानिए फिलहाल क्या है रेट
Petrol Diesel Price 07 April 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन, रसोई गैस के दाम में 400 रुपए से ज्यादा की हो सकती है वृद्धि / Image: IBC24 Customized
- पेट्रोल, डीज़ल और केरोसिन के दाम में 15 रुपए की भारी बढ़ोतरी
- तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की आशंका
- एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 90% से ज्यादा की उछाल
काठमांडू: Petrol Diesel Price 07 April 2026 अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से सबसे ज्यादा मुस्लिम देश ही प्रभावित हो रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, दुबई सहित कई देशों में युद्ध के चलते महंगाई ताबड़तोड़ बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यहां दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, बात करें ईरान से आने वाले कच्चे तेल की कीमतों की तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका असर पर खुदरा बाजार में दिखने लगा है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि नेपाल में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि हुई है।
15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और केरोसिन
Petrol Diesel Price 07 April 2026 मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के दाम में 15 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि सरकार ने एक महीने के भीतर तीसरी बाद ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। कीमत बढ़ाने के बाद अब यहां पेट्रोल की 202 रुपए, डीज़ल की कीमत 182 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ईंधन के दाम में बढ़ोतरी को लेकर पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण घरेलू बाजार में भी रेट बढ़ रहे हैं।
416 रुपए बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम
पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की मानें तो 16 मार्च से 31 मार्च के बीच, कॉर्पोरेशन को पेट्रोल पर 47 रुपए प्रति लीटर, डीज़ल पर 133 रुपए प्रति लीटर और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के प्रति सिलेंडर पर 416 रुपए का नुकसान हुआ है। इस बदलाव के बाद, तेल कंपनी ने बताया कि उसका मासिक नुकसान घटकर 11.71 अरब रुपए रह गया है। हालांकि, उसे अभी भी पेट्रोल पर 34 रुपए प्रति लीटर, डीज़ल पर 120 रुपए प्रति लीटर और कुकिंग गैस के प्रति सिलेंडर पर 416 रुपए का नुकसान हो रहा है।
महंगा हुआ हवाई सफर
वहीं, इस हफ़्ते की शुरुआत में, कॉर्पोरेशन ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की थी। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए कीमतें 77.63 प्रतिशत बढ़कर काठमांडू में 1,716 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गईं, और पोखरा तथा भैरहवा में भी इसी तरह की बढ़ोतरी हुई। घरेलू एयरलाइंस के लिए, ATF की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। इनमें 97.63 प्रतिशत की उछाल आई है और ये 251 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, जो एक अभूतपूर्व बढ़ोतरी है।
ये भी पढ़ें
- Stock Market Today: GIFT Nifty ने दिया झटका, ग्लोबल मार्केट्स ने चौंकाया, क्या ट्रंप का बयान बाजारों में छेड़ेगा नया तूफान?
- Uttarakhand News: चिता को आग देने के लिए नसीब नहीं हुई सूखी लकड़ी, तो पिता ने ऐसे किया बेटी का अंतिम संस्कार, जानकर आपके भी आंखों में आ जाएंगे आंसू
- MP Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Facebook


