Ratlam Nagar Nigam News: निगम सम्मेलन में इस कांग्रेस पार्षद के बिगड़े बोल, वीर सावरकर को बताया देशद्रोही, भड़के भाजपा पार्षदों ने फूंका पुतला

निगम सम्मेलन में इस कांग्रेस पार्षद के बिगड़े बोल, वीर सावरकर को बताया देशद्रोही, Ratlam Nagar Nigam News: Controversial comment on Veer Savarkar

Ratlam Nagar Nigam News: निगम सम्मेलन में इस कांग्रेस पार्षद के बिगड़े बोल, वीर सावरकर को बताया देशद्रोही, भड़के भाजपा पार्षदों ने फूंका पुतला

Reported By: Vinod Wadhwa,
Modified Date: April 7, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: April 7, 2026 6:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रतलाम नगर निगम सम्मेलन में सावरकर पर टिप्पणी से हंगामा
  • कांग्रेस पार्षद के बयान पर बीजेपी पार्षदों का विरोध
  • मामला पुतला दहन और सड़क पर प्रदर्शन तक पहुंचा

रतलामः Ratlam Nagar Nigam News मध्यप्रदेश के रतलाम नगर निगम के सम्मेलन में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान ने अपने भाषण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को देशद्रोही कह दिया। इस बयान के बाद बीजेपी पार्षद भड़क गए और सम्मेलन का माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दोनों दलों के पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो आगे चलकर हंगामे में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पार्षद सम्मेलन छोड़कर नगर निगम परिसर के बाहर आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

Ratlam Nagar Nigam News विवाद बढ़ने पर बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी नगर निगम में टैक्स बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी शासित नगर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यवाही बाधित हो गई और शहर की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।