UP Women MLA Dispute Video: भूमिपूजन कार्यक्रम में ही भिड़ गई दो महिला विधायक! इस बात को लेकर दोनों में हुई जमकर कहासुनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूमिपूजन कार्यक्रम में ही भिड़ गई दो महिला विधायक! इस बात को लेकर दोनों में हुई जमकर कहासुनी, UP Fatehpur Women MLA Dispute Video

UP Women MLA Dispute Video: भूमिपूजन कार्यक्रम में ही भिड़ गई दो महिला विधायक! इस बात को लेकर दोनों में हुई जमकर कहासुनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Modified Date: April 7, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: April 7, 2026 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान दो महिला विधायकों में विवाद
  • सपा विधायक ने लगाया अपमानित करने का आरोप
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

फतेहपुर। UP Women MLA Dispute Video उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले में एक निर्माण कार्य के भूमिपूजन के दौरान दो महिला विधायक आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब दोनों के बीच तीखी तकरार को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

UP Women MLA Dispute Video जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में खागा विधानसभा क्षेत्र से हुसैनगंज विधानसभा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या और खागा से बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा में बैठने को लेकर दोनों विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच कहासुनी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान सपा विधायक ऊषा मौर्या ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में अपमानित करने के उद्देश्य से बुलाया गया था। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने इसे सत्ता के अहंकार का उदाहरण बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है, जबकि बीजेपी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।