ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ को 3.33 गुना बोलियां मिलीं

ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ को 3.33 गुना बोलियां मिलीं

ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ को 3.33 गुना बोलियां मिलीं
Modified Date: April 13, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: April 13, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) बिजली बुनियादी ढांचा कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को बोली के आखिरी दिन 3.33 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 150 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेश 60,02,730 शेयरों के मुकाबले 1,99,65,140 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 7.06 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 3.65 गुना अभिदान मिला और खुदरा वैयक्तिक निवेशकों (आरआईआई) के लिए तय हिस्से को 1.54 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में कुल 75.75 लाख शेयरों का ताजा निर्गम और 10 लाख शेयरों तक का बिक्री पेशकश है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 166-175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में