ऑप्टिमो कैपिटल ने आरबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक को स्वतंत्र निदेशक बनाया
ऑप्टिमो कैपिटल ने आरबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक को स्वतंत्र निदेशक बनाया
मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ऑप्टिमो कैपिटल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीमोहन यादव को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया है।
कंपनी ने कहा कि इस भूमिका में वह प्रशासन, जोखिम और नियामकीय मामलों पर कंपनी के निदेशक मंडल का मार्गदर्शन करेंगे और बोर्ड की कुछ अहम समितियों में भी काम करेंगे।
यादव ने विनियमन विभाग में मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर काम किया है, जहां उन्होंने निजी क्षेत्र के बैंकों, छोटे वित्तीय बैंकों और भुगतान बैंकों के लाइसेंस और स्वामित्व के साथ-साथ बैंकों के अधिग्रहण, पुनर्गठन और प्रशासन की देखरेख की।
कंपनी ने कहा कि वह अभी एक प्रमुख लघु वित्त बैंक और एनबीएफसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं और वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


