ओरिएंट केबल्स आईपीओ को दूसरे दिन तक 8.32 गुना अभिदान

Ads

ओरिएंट केबल्स आईपीओ को दूसरे दिन तक 8.32 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:21 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 8.32 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,49,76,743 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 12,45,46,565 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 17.37 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 9.16 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को छह प्रतिशत अभिदान मिला।

ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के पहले दिन ही पूर्ण अभिदान मिल गया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 165.6 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और 232 करोड़ रुपये तक के शेयरों का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी के शेयर पांच अक्टूबर को सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय