एयर इंडिया, एएएचएल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ऑनलाइन शुल्क-मुक्त शॉपिंग सेवा शुरू की

Ads

एयर इंडिया, एएएचएल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ऑनलाइन शुल्क-मुक्त शॉपिंग सेवा शुरू की

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) एयर इंडिया और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ऑनलाइन शुल्क-मुक्त खरीदारी (शॉपिंग) सेवा शुरू करने की घोषणा की।

एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री चुनिंदा हवाईअड्डों पर एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिये इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक बयान में कहा गया, ‘‘यह डिजिटल सेवा अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, मंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम में शुल्क-मुक्त केन्द्र वाले प्रमुख हवाई अड्डों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है।’’

इस सेवा के जरिये, इन हवाई अड्डों से जाने या वहां आने वाले यात्री अपनी यात्रा से पहले शुल्क-मुक्त सामान का पहले से ऑर्डर कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। सामान को तय हवाई अड्डे शुल्क-मुक्त काउंटर से लिया जा सकता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय