पैकेजिंग कंपनी भारत पीईटी 760 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी

Ads

पैकेजिंग कंपनी भारत पीईटी 760 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 01:01 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) सामान पैक करने के डिब्बे और बोतलें बनाने वाली कंपनी भारत पीईटी लिमिटेड ने शेयर बाजार में अपना पहला सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाकर 760 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं।

बुधवार को बाजार नियामक के पास जमा किए गए ‘मसौदा दस्तावेजों’ के अनुसार, इस सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कंपनी 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही, कंपनी के प्रवर्तक अपने पास मौजूद 640 करोड़ रुपये के शेयर भी बाजार में बिक्री के लिए उतारेंगे।

कंपनी आईपीओ लाने से पहले ही 24 करोड़ रुपये तक के शेयर निजी तौर पर बेचने पर भी विचार कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो नए जारी किए जाने वाले शेयरों की कुल राशि उसी अनुपात में कम कर दी जाएगी।

1998 में शुरू हुई यह कंपनी कीटनाशक आदि को पैक करने वाले डिब्बों के बाजार में 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव