Uttarakhand New Air Service: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को मिली नई ऊंचाई.. देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच सेवा को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों से भेंट

Ads

Uttarakhand New Air Service Launched: उत्तराखंड में देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा समय घटकर एक घंटा हुआ

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 01:38 PM IST

Uttarakhand New Air Service Launched || Image- ANI NEWS File

HIGHLIGHTS
  • देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू
  • एक घंटे में पूरी होगी यात्रा
  • UDAN योजना से बढ़ी कनेक्टिविटी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। (Uttarakhand New Air Service Launched) इस दौरान उन्होंने कहा कि 42 सीटों वाले इस विमान की शुरुआत से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर केवल एक घंटा रह जाएगा।

उड़ान योजना के तहत नई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा न केवल सुविधाजनक है बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एक समय था जब हवाई यात्रा केवल अमीर लोगों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सकता है। धामी ने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू की गई उड़ान योजना ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। इसके जरिए छोटे शहरों, दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा गया है और सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

10 वर्षों में 100 नए एयरपोर्ट के होगी शुरुआत

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में UDAN 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। (Uttarakhand New Air Service Launched) इस पर करीब 29,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए हवाई सेवा जीवनरेखा बन चुकी है। इससे दूरदराज क्षेत्रों तक जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों तक ले जाने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में UDAN योजना के तहत 26 हवाई रूट संचालित हैं। वहीं, 2023 में शुरू की गई “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के तहत छह रूट पर नियमित उड़ानें चल रही हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलिपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है।

सीएम ने जताया केंद्र सरकार का आभार

धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ से देहरादून अब एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। (Uttarakhand New Air Service Launched) उन्होंने कहा कि पहले सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास नहीं हो पाया, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों को मुख्यधारा में ला रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। साथ ही, राज्य स्थापना दिवस पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के बीच नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए समझौता (MoU) किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरपु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

Q1. देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा से यात्रा समय कितना होगा?

उत्तर: इस नई हवाई सेवा से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच यात्रा समय घटकर लगभग एक घंटा रह जाएगा।

Q2. यह सेवा किस योजना के तहत शुरू की गई है?

उत्तर: यह हवाई सेवा केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू हुई है।

Q3. उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी में क्या बदलाव हुए हैं?

उत्तर: राज्य में हेलीपोर्ट और हवाई रूट बढ़े हैं, जिससे दूरदराज क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।