भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसद की स्थायी समिति की रायपुर में बैठक

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसद की स्थायी समिति की रायपुर में बैठक

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसद की स्थायी समिति की रायपुर में बैठक
Modified Date: June 11, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: June 11, 2026 8:24 pm IST

रायपुर, 11 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन विषय पर संसद की स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक समिति के 10 से 12 जून तक अहमदाबाद, रायपुर एवं भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों तथा अधिकारियों से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर विषय पर एक व्यापक एवं तथ्यपरक रिपोर्ट तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादकों, प्रसंस्करणकर्ताओं और निर्यातकों तथा उनके संबंधित उद्योग संघों एवं वाणिज्य मंडलों की क्षेत्रीय शाखाओं के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), अखिल भारतीय खाद्य प्रसंस्करण संघ (एआईएफपीए), अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ (एआईआरईए), भारतीय खाद्य एवं पेय संघ (आईएफबीए), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा वाणिज्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और विषय से संबंधित अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।

अधिकारियों ने बताया कि समिति द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्यात संवर्धन तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के वैश्विक बाजार विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

भाषा संजीव रवि कांत अजय

अजय


लेखक के बारे में