Kalyan Banerjee Latest Statement: ममता बनर्जी का सबसे वफादार नेता भी बगावत की राह पर!.. कहा, ‘.. उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है, उन्ही के साथ जाएँ, मुझे छोड़ दें’..

Kalyan Banerjee Latest Statement Againts Mamta Banerjee: कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, टीएमसी में विवाद गहराया।

Kalyan Banerjee Latest Statement: ममता बनर्जी का सबसे वफादार नेता भी बगावत की राह पर!.. कहा, ‘.. उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है, उन्ही के साथ जाएँ, मुझे छोड़ दें’..

Kalyan Banerjee Latest Statement || Image- AI Genrated File

Modified Date: June 11, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: June 11, 2026 4:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाए।
  • टीएमसी में अंदरूनी मतभेदों की चर्चा तेज हुई।
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के प्रति समर्थन दोहराया।

नई दिल्ली: ममता बनर्जी के सत्ता से बाहर होने के बाद उनकी पार्टी टीएमसी के भीतर भारी बवाल मचा हुआ है। पहले विधायकों ने बंगाल में अपना गुट तैयार किया था तो वही दीदी जी सांसदों ने भी झटका दिया। (Kalyan Banerjee Latest Statement Againts Mamta Banerjee) इसी बीच करीब 20 टीएमसी सांसदों ने अपना समूह बनाते हुए NDA को समर्थन देने की बात कह दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बहरहाल ताजा विवाद ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के सबसे वफादार समझे जाने वाले कल्याण बनर्जी के बीच नजर आया हैं।

ममता को दिया चुनने का विकल्प

दरअसल भतीजे अभिषेक को लेकर कल्याण बनर्जी ने कडा रूख अख्तियार कर लिया है। कल्याण बनर्जी ने ममता के सामने विकल्प रखा है कि, वह या तो अभिषेक के साथ जाये या उनके साथ रहें। कल्याण बनर्जी ने पार्टी के हर का ठीकरा भी अभिषेक के सिर पर फोड़ा है।

कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, मैं किसी भी मामले में अभिषेक बनर्जी का पक्ष नहीं लूंगा क्योंकि मुझे उनका अहंकारी रवैया पसंद नहीं है। मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं। (Kalyan Banerjee Latest Statement Againts Mamta Banerjee) ये सभी लोग मेरे साथ कनिष्ठ के रूप में काम कर चुके हैं। वह मुझे कैसे अपमानित कर सकते हैं?”

कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, “राजनीति में भी मैं उनसे वरिष्ठ हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हमारी हार हुई है। उन्हें यह भी समझना होगा कि पार्टी इस संकट का सामना उन्हीं की वजह से कर रही है। मैं अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं दीदी से आग्रह करूंगा: यदि आप अभिषेक बनर्जी पर निर्भर रहना चाहती हैं, तो उनके साथ रहें मुझे छोड़ दें। लेकिन यदि आप अभिषेक बनर्जी से अलग होना चाहती हैं, तो मैं आपके साथ हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है।”

20 सांसदों का राजग को समर्थन करने का फैसला

तृणमूल कांग्रेस का अंदरूनी संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करने का फैसला किया है। इसी के साथ पार्टी की संसदीय इकाई में फूट सार्वजनिक हो गई है और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी पर ममता बनर्जी का निंयत्रण और कमजोर हो गया है। (Kalyan Banerjee Latest Statement Againts Mamta Banerjee) यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को मिली करारी हार के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है, जहां उसके 80 विधायकों में से 58 ने पार्टी आला कमान के अनुभवी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले को सिरे से खारिज कर दिया और निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी को उस पद पर नामित कर दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा देंगे ममता बनर्जी का साथ

बागी सांसदों की सूची में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि इस मामले में पूर्व अभिनेता ने खुद ही बड़ा बयान देते हुए सबकुछ साफ़ कर दिया है। सिन्हा ने हर हाल में ममता बनर्जी का साथ, सहयोग देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, “मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ममता जी मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ी रहीं, और आज उनके मुश्किल दौर में मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता। मैं तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न – ‘जोड़ा फूल’ – पर एक बार नहीं बल्कि दो बार उनके आशीर्वाद से निर्वाचित हुआ था।” भगवान। इसलिए, ममता जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है… मेरा सिद्धांत बिल्कुल स्पष्ट है: जब ममता जी मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़ी रहीं, तो अब इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य है।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown