Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election : सुप्रीम कोर्ट भी है सीट चोरी में शामिल.. दिग्विजय सिंह ने इस मामले को लेकर दिया विवादित बयान, पूछा- हमारी याचिका पर क्यों नहीं हुई सुनवाई

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने और सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को "मिली-जुली चोरी" बताते हुए सरकार, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े किए।

Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election : सुप्रीम कोर्ट भी है सीट चोरी में शामिल.. दिग्विजय सिंह ने इस मामले को लेकर दिया विवादित बयान, पूछा- हमारी याचिका पर क्यों नहीं हुई सुनवाई

Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election / Image Source ; X

Modified Date: June 11, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: June 11, 2026 6:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन फॉर्म खारिज हुआ।
  • दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले को "चोरी" बताया।
  • चुनाव आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट पर गंभीर आरोप लगाए।

भोपाल : Digvijaya Singh Controversial Statement :  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे निर्विरोध तय होने के बाद राज्य की सियासत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म खारिज होने और सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को एक चोरी करार दिया औ सुप्रीम कोर्ट सहित चुनाव आयोग और सरकार पर सीधे तौर पर मिलीभगत होने का गंभीर आरोप लगाया है।

“हमको मालूम था कि चोरी हुई है “

Digvijaya Singh On Supreme Court पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद याचिका खारिज किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, “हमको मालूम था कि चोरी हुई है और इस चोरी में सभी शामिल हैं। ना केवल राज्य और केंद्र सरकार, बल्कि चुनाव आयोग भी और मुझे बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इस चोरी में शामिल है।”

आज और कल की तारीख क्यों लगाई गई?

दिग्विजय सिंह ने अदालत की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट को अच्छी तरह मालूम था कि हमारी पिटिशन शाम 4 बजे के बाद समय सीमा खत्म होने के कारण बेअसर हो जाएगी, तो उन्होंने इसे समय पर क्यों नहीं सुना? Digvijaya Singh On Rajya Sabha Election :  आज और कल की तारीख क्यों लगाई गई? यह सब पूरी तरह से मिली-जुली चोरी है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई वास्तविक केस नहीं है। उन्होंने कहा, “मीनाक्षी नटराजन जैसा ईमानदार और गांधीवादी व्यक्ति मैंने आज तक राजनीति में नहीं देखा है। लेकिन व्यवस्था द्वारा आज उन्हें इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो, यह लोकतंत्र के नाम पर सरासर मजाक है।”

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.