TMC and Congress Merger News: क्या तृणमूल कांग्रेस का होगा कांग्रेस में विलय?.. राहुल गांधी के इस सबसे करीबी नेता ने कर दिया साफ़, बताया क्या है प्लान, आप भी जानें

TMC and Congress Merger News: केसी वेणुगोपाल ने टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलों को खारिज किया, बैठकों को सामान्य राजनीतिक चर्चा बताया।

TMC and Congress Merger News: क्या तृणमूल कांग्रेस का होगा कांग्रेस में विलय?.. राहुल गांधी के इस सबसे करीबी नेता ने कर दिया साफ़, बताया क्या है प्लान, आप भी जानें

TMC and Congress Merger News || Image- AI Generated File

Modified Date: June 11, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: June 11, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केसी वेणुगोपाल ने टीएमसी-कांग्रेस विलय की खबरों को अफवाह बताया।
  • ममता-सोनिया और अभिषेक-राहुल की मुलाकातों पर दी सफाई।
  • मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की खबरों को अफवाह बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें केवल अफवाह हैं और इनका कोई आधार नहीं है। (TMC and Congress Merger News) वेणुगोपाल ने कहा कि हाल ही में ममता बनर्जी की सोनिया गांधी से और अभिषेक बनर्जी की राहुल गांधी से हुई मुलाकातें सामान्य राजनीतिक चर्चा का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का मकसद इंडिया गठबंधन को मजबूत करना और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा करना था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर नाराजगी

वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस आधार के उनका नामांकन खारिज किया गया, जबकि अन्य उम्मीदवारों के नामांकन में कथित कमियों के बावजूद उन्हें मंजूरी दे दी गई। (TMC and Congress Merger News) उन्होंने इस मामले को “सीट चोरी” करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ाई लड़ेगी।

महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर विफल रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। (TMC and Congress Merger News) वेणुगोपाल ने कहा कि बेरोजगारी अपने चरम पर है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं और छात्रों के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown