यात्रा ऑनलाइन की एआई-आधारित बदलाव को गति देने के लिए गूगल क्लाउड से साझेदारी

यात्रा ऑनलाइन की एआई-आधारित बदलाव को गति देने के लिए गूगल क्लाउड से साझेदारी

यात्रा ऑनलाइन की एआई-आधारित बदलाव को गति देने के लिए गूगल क्लाउड से साझेदारी
Modified Date: April 7, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: April 7, 2026 7:37 pm IST

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) यात्रा ऑनलाइन ने अपने कॉरपोरेट और व्यक्तिगत यात्रा व्यवसायों दोनों में कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित परिवर्तन को गति देने के लिए गूगल क्लाउड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी के बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत गूगल के उन्नत एआई मॉडल ‘जेमिनी’ की मदद से नई पीढ़ी के स्मार्ट यात्रा समाधान तैयार किए जा रहे हैं, जो बुकिंग को आसान बनाएंगे, खर्च प्रबंधन को बेहतर करेंगे और यात्रियों को एक सहज अनुभव प्रदान करेंगे।

यात्रा ऑनलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारी गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी हमें पूरी यात्रा प्रक्रिया को नए रूप में देखने और समझने का अवसर देती है। अपने एआई उपकरण ‘दिया’ के साथ, हम बुकिंग के अनुभव को अधिक सहज और संवादात्मक बना रहे हैं जबकि ‘रीकैप’ खर्च प्रबंधन को सरल, समझदारीपूर्ण और विस्तार योग्य बना रहा है।’’

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में