पेटीएम ने आईपीओ के तहत 2,150 रुपये प्रति शेयर का बिक्री मूल्य तय किया

पेटीएम ने आईपीओ के तहत 2,150 रुपये प्रति शेयर का बिक्री मूल्य तय किया

पेटीएम ने आईपीओ के तहत 2,150 रुपये प्रति शेयर का बिक्री मूल्य तय किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 12, 2021 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) पेटीएम ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बिक्री मूल्य 2,150 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम द्वारा कंपनी पंजीयक के पास जमा कराए गए अंतिम दस्तावेजों के अनुसार वह 18 नवंबर को शेयर बाजार में अपने शेयरों को सूचीबद्ध कर सकती है।

पेटीएम ने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 2,080 से 2,150 रुपये प्रति शेयर तय किया था। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 1.39 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

इसी के साथ पेटीएम का आईपीओ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा वित्तीय प्रौद्योगिकी आईपीओ बन गया है। वही वैश्विक स्तर पर स्पेन की कंपनी ऑलफंड्स के बाद यह वैश्विक स्तर पर इस वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा वित्तीय प्रौद्योगिकी आईपीओ है।

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में